Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कर्नाटक के विजयपुरा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 6 की मौत

कर्नाटक के विजयपुरा में बुधवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

21 May 2025

कर्नाटक के विजयपुरा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 6 की मौत

विजयपुरा (कर्नाटक)| कर्नाटक के विजयपुरा में बुधवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विजयपुरा जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार सवार सवार पांच लोगों और निजी बस के चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान तेलंगाना के गडवाल, केनरा बैंक शाखा प्रबंधक टी. भास्करन, उनकी पत्नी पवित्रा, बेटा अभिराम और बेटी जोसना के अलावा विजयपुरा जिले के होर्टी के स्कॉर्पियो चालक विकास शिवप्पा मकानी और कलगुटागी थांडा के निजी बस चालक बसवराज राठौड़ भास्कर के रूप में हुई है। टी. भास्करन के घायल बेटे प्रवीण तेजा और लॉरी चालक चन्नबसव सिद्दप्पा को विजयपुरा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा मनागोली गांव के पास एनएच-50 पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने एक निजी बस और एक लॉरी को टक्कर मार दी। कार सोलापुर जा रही थी, इसी दौरान वह मुंबई-बल्लारी बस से जा टकराई। स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक सोलापुर की ओर बहुत तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो पहले एक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसकी मुंबई से बल्लारी जा रही एक निजी बस और एक लॉरी से सीधी टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक के विजयपुरा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 ल
कर्नाटक के विजयपुरा में बुधवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News